img-fluid

इस साल ये दो देश बनेंगे दुनिया की तरक्की के इंजन, आईएमएफ को भारत से भी उम्मीद

April 09, 2023

नई दिल्ली: वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है. महामारी के असर से पूरी तरह से उबरा जाता, उसके पहले ही पूर्वी यूरोप में युद्ध (Russia-Ukraine War) की शुरुआत हो गई, जिससे पिछला साल भी वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) के लिए ठीक नहीं रहा. अब इस साल यानी 2023 में इस मोर्चे पर कुछ सुधार की उम्मीद की जा रही है.

इतनी रह सकती है वृद्धि दर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) का मानना है कि साल 2023 के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि करने की रफ्तार 03 फीसदी से कम रह सकती है. अगर भारत और चीन तेज दर से आर्थिक वृद्धि नहीं करते तो ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ रेट इससे काफी कम रह जाती. आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्तालिना जॉर्जिवा (IMF MD Kristalina Georgiva) का तो कहना है कि 2023 के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में लगभग आधे हिस्से का योगदान भारत और चीन मिलकर देंगे.


  • भारत और चीन से दुनिया को सहारा
    आईएमएफ एमडी ने ये बातें न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहीं. उन्होंने कहा, उभरती अर्थव्यवस्थाओं खासकर एशिया से कुछ गति मिल रही है. ऐसा अनुमान है कि 2023 के दौरान भारत और चीन दुनिया की आर्थिक वृद्धि में आधा योगदान देंगे. अन्य अर्थव्यवस्थाओं के सामने तीखी चढ़ाई है.

    मुश्किल होंगे अगले पांच साल
    हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियां अभी कम नहीं हुई हैं. आईएमएफ एमडी ने चेताया कि कोरोना महामारी के चलते आए व्यवधानों और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर इस साल भी देखने को मिल सकता है. धीमी आर्थिक वृद्धि का यह दौर लंबा चलने की भी आशंका है. जॉर्जिवा को लगता है कि अगले पांच साल तक दुनिया की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 03 फीसदी से कम रह सकती है.

    विकसित देशों के सामने भी चुनौतियां
    आपको बता दें कि पिछले साल के दौरान वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार 6.1 फीसदी से कम होकर 3.4 फीसदी पर आ गई थी. आईएमएफ चीफ ने कहा कि यह साल कम आय वाले देशों के सामने महंगे ब्याज की समस्या लेकर आ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि 2023 के दौरान करीब 90 फीसदी विकसित देशों की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट आ सकती है.

    Share:

  • आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध लगा सकती है मध्यप्रदेश सरकार - शिवराज सिंह चौहान

    Sun Apr 9 , 2023
    भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने संकेत दिए हैं कि (Indicated that) मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर (On Objectionable web-series) प्रतिबंध लगा सकती है (May be Banned) । इस दिशा में आवश्यक कदम भी बढ़ाए जा सकते हैं। राजधानी में चल रहे धार्मिक आयोजन में कथा […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved