मुंबई (Mumbai)। एवरग्रीन रेखा (Evergreen Rekha) वे जहां भी जाती हैं वहां सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। देररात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर रेखा को देखा गया। उनकी फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी का एक ग्रुप उमड़ पड़ा। इस बार रेखा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही थी। उनका ये अवतार देख नेटिजन्स भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। तस्वीरों में रेखा को सफेद पैंट और प्रिंटेड दुपट्टे के साथ गोल्डन काफ्तान पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने सिर पर एक स्टाइलिश स्कार्फ सिर पर बांधा हुआ है जो उनके 80 के दशक के लुक की याद दिला रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved