img-fluid

अतीक अहमद के मर्डर पर Swara Bhaskar ने जताया विरोध

April 17, 2023

मुंबई (Mumbai)। आपराधिक दुनिया से राजनीति में आए पूर्व विधायक अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ (Ateeq Ahmed and his brother Ashraf) की शनिवार की रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्वीट कर विरोध जताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर कई मुद्दों पर लोगों के सामने अपनी राय रखती नजर आती हैं। अब उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है।
[relpsot]
स्वरा ने ट्वीट किया, ”अतिरिक्त न्यायिक हत्याएं या मुठभेड़ खुशी की बात नहीं है। यह अराजकता के लक्षण दिखाता है। यह संकेत है कि राज्य एजेंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है, क्योंकि वे अपराधियों की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं, यह अराजकता है।” उनका ये ट्वीट काफी चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Mon Apr 17 , 2023
    17 अप्रैल 2023 1. कान मरोड़ो, पानी दूंगा, मैं कोई पैसे नहीं लूंगा… उत्तर…..नल 2. दिन में सोए, रात में रोए, जितना रोए, उतना खोए। उत्तर…..मोमबत्ती 3. बिना पांव पानी पर चलती बत्तख नहीं, ना पानी की रानी… उसे न चाहिए सडक़ या पटरी, सिर्फ चाहिए गहरा पानी… उत्तर…..नाव
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved