img-fluid

थोक महंगाई दर में आई गिरावट, मार्च में फरवरी के 3.85% के मुकाबले घटकर 1.34% पर पहुंची

April 17, 2023

नई दिल्ली। थोक महंगाई दर में मार्च के महीने में गिरावट दर्ज की गई है। डब्ल्यूपीआई इन्फ्लेशन मार्च महीने में फरवरी के 3.85% के मुकाबले घटकर 1.34% पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने यानी जनवरी 2023 में थोक महंगाई दर 4.73 फीसदी पर रही थी। मार्च 2022 में थोक महंगाई दर 14.62 प्रतिशत रही थी। थोक महंगाई दर का ताजा आंकड़ा पिछले 29 महीनों में सबसे कम है।


  • मार्च के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करने के कुछ दिन पहले सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने 12 अप्रैल को कहा था कि खुदरा मुद्रास्फीति पिछले महीने घटकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर आ गई। मार्च, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में नरमी मुख्य रूप से बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों, गैर-खाद्य वस्तुओं, खनिजों, रबर, प्लास्टिक उत्पादों, कच्चे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और कागज व उससे बने उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आई है।

    Share:

  • Ranveer Singh को मिला Sanjay Leela Bhansali का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर

    Mon Apr 17 , 2023
    डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved