img-fluid

शहर में कोरोना से 73 वर्षीय मरीज की मौत

April 18, 2023

  • निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार, आधा सैकड़ा के करीब पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

जबलपुर। शहर में जहां एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं कोरोना अब फिर जानलेवा हो रहा है। शहर में आज कोरोना संक्रमित एक 73 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी 73 वर्षीय मरीज बीते दिनों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रसल चौक स्थित निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। आज आज सुबह कार्डियेक अरेस्ट आने के बाद मरीज ने कोविड वार्ड में दम तोड़ दिया। जानकारी हो कि शहर में तेजी से कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। गत दिवस भी कोरोना के 6 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है।


मोक्ष ने किया अंतिम संस्कार
आज कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद प्रशासन के अनुरोध पर मानव सेवा संस्था मोक्ष के संचालक आशीष ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा चौहानी में कोरोना प्रोटोकॉल से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी हो कि पूर्व में भी मोक्ष के आशीष ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर उनके अंतिम संस्कार का कार्य किया गया था।

Share:

  • महाशक्ति बनने जा रहा है भारत : मोहन भागवत

    Tue Apr 18 , 2023
    नरसिंह मंदिर में जगतगुरु श्याम देवाचार्य महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आरएसएस प्रमुख जबलपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज एक दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। जहां उन्होंने नरसिंह मंदिर में आयोजित संत समागम में मोहन भागवत ने शिरकत की। नरसिंह मंदिर में जगतगुरु श्याम देवाचार्य महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved