
विदिशा। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे माधवगंज चौराहे पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने जोरदार नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम बदलाव के संकेत है। कर्नाटक में भाजपा ने जनमत से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धनबल से खरीद कर अपनी सरकार बनाई भी लेकिन जनता ने भाजपा को लोकतंत्र के चीरहरण का करारा जबाव दिया है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस विदिशा जिले की पांचों सीटों पर जीत का परचम फहराएगी ओर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved