
पटना। बिहार के पटना में कथा करने गए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार वीवीआईपी के लिए रविवार रात दो बजे सजा। हालांकि आम लोगों की दिव्य दरबार में एंट्री नहीं थी। केवल वीवीआईपी और खास लोग ही दिव्य दरबार में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है। धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता और कुछ बिजनेसमैन शामिल हुए थे। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पटना के होटल पनाश में ही रात दो बजे से लेकर तीन बजे तक यह दिव्य दरबार लगाया था। उसमें लोगों की पर्ची भी निकाली और भभूति भी बांटी। साथ ही जो समस्या थी उसका भी समाधान बताया। इधर, देर रात बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। दिव्य दरबार पर उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और आयोजकों में कोआर्डिनेशन सही से हो जाएगा तो फिर से दिव्य दरबार आयोजन की घोषणा हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved