img-fluid

PNB और ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, EMI का बढ़ गया बोझ

June 02, 2023

मुंबई (New Delhi)। प्राइवेट सेक्टर का कर्जदाता आईसीआईसीआई बैंक और पब्लिक लेंडर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) दोनों ने अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) को संशोधित किया है।

बता दें कि होम लोन लेने वालों को सरकारी बैंक ने जून महीना शुरू होते ही ही ग्राहकों को झटका दिया है। आज बैंक ने अपने MCLR (Marginal Cost Cost of Funds Based Lending Rate) में बढ़ोतरी की है. Bank of India ने 1 जून, 2023 को सभी MCLR की दरों में 0.05% की बढ़ोतरी की है. एक साल के लिए 8.60% से बढ़ाकर 8.65% कर दी गई है. नई दरें 1 जून से लागू होंगी!

आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दर में कटौती की है तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने सभी टेन्योर के लिए अपने ब्याज दर में इजाफा कर दिया है!

आईसीआईसीआई बैंक लोन
आईसीआईसीआई बैंक की ओर एमसीएलआर की दरें 1 जून से प्रभावी है। नई ब्याज दरें कर्जदाता बैंक ने अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। ICICI बैंक ने एक महीने की MCLR को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है और इसने तीन महीने की MCLR को 15 आधार अंकों (bps) से घटाकर 8.55 फीसदी से 8.40 फीसदी कर दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने इन टेन्योर पर बढ़ाया ब्याज
इसके अलावा बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए एमसीएलआर में इजाफा भी किया है। वहीं बैंक ने एमसीएलआर को छह महीने और एक साल के टेन्योर पर 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया है. इसका मतलब है कि इससे कम रेट्स में बैंक आपको लोन नहीं दे सकता है।

पीएनबी ने बढ़ाया ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने सभी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है. नई ब्याज दरें 1 जून 2023 से प्रभावी हैं. बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बैंक की ओवरनाइट बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। एक महीने, तीन महीने और छह महीने के लिए दरें बढ़ाकर क्रमश: 8.20 फीसदी, 8.30 फीसदी और 8.50 फीसदी कर दी गई हैं. एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है, जबकि तीन साल की एमसीएलआर को 8.80 फीसदी से बढ़ाकर 8.90 फीसदी कर दिया गया है।

Share:

  • सुधर नहीं रहे पाकिस्तान के आर्थिक हालात, महंगाई रिकार्ड स्‍तर पर

    Fri Jun 2 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । अपने इतिहास का सबसे अड़ा आर्थिक संकट (Economic Crisis) झेल रहे पाकिस्तान (Pakistan) में राजनीतिक घमासान तो चरम पर है ही, महंगाई (Inflation) भी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दूसरे महीने देश में महंगाई दर एशिया में सबसे ज्यादा रही है। कंगाली की कगार पर पहुंच चुके […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved