
इंदौर, विजय मोदी। राम नगर सावरकर ब्रिज (Ram Nagar Savarkar Bridge) पर बड़ा हादसा हो गया है, एक्सीडेंट (Accident) में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों देवास पुलिस (dewas police) के जवान थे। मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल भानु प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई है और होमगार्ड सैनिक रवि मालवी गम्भीर रूप से घायल हो गए है। दोनो पल्सर बाईक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि, जवानों को कार ने टक्कर मारी थी। होमगार्ड सैनिक रवि मालवी को इन्दोर रेफर किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved