img-fluid

इंदौर में नए नल कनेक्शन पर रोक, अब किसी कॉलोनी को नर्मदा के पानी का बल्क कनेक्शन नहीं देंगे

October 14, 2026

निर्माण के दौरान मकान को भी नहीं देंगे नर्मदा का कनेक्शन

इंदौर। कम बारिश (Low rainfall) होने से उपजे हालात में नगर निगम (Municipal council) द्वारा नर्मदा पेयजल योजना (Narmada Drinking Water Scheme) के अंतर्गत दिए जाने वाले नल के नए कनेक्शन (new tap connections) पर रोक लगा दी गई है। अब किसी कॉलोनी को बल्क कनेक्शन भी नहीं दिया जाएगा।


  • इस बार बारिश कम होने के बाद शहर में पानी को लेकर खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। नगर निगम द्वारा जनवरी महीने से पानी का संकट शुरू होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ना शुरू कर दिया गया है। निगम की ओर से पेयजल संकट के हालात से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा जल नीति भी बनाई जा रही है। निगम ने फैसला लिया है कि हर वार्ड में किसी एक कुएं या बावड़ी पर हाइड्रेंट का निर्माण किया जाएगा। इस हाइड्रेंट से इस वार्ड के समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी भेजा जाएगा। इसी बीच नगर निगम द्वारा एक बड़ा कदम उठाते हुए नए नल कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस रोक के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई आदेश तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं। इस बारे में पूछे जाने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि बल्क कनेक्शन देने पर सीधे तौर पर रोक लगा दी गई है। निगम का मानना है कि जिन लोगों द्वारा पहले से बल्क कनेक्शन लिए हुए हैं, उन्हें पानी देना हमारी प्राथमिकता है। अब नए कनेक्शन इसलिए नहीं दिए जा सकते, क्योंकि उन पर पानी सप्लाई करने की स्थिति में अभी नगर निगम नहीं है। आयुक्त ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में भी नर्मदा का नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। जब मकान का निर्माण पूरा हो जाएगा, उसके बाद में जो पानी का नियमित कनेक्शन लिया जाता है, वह प्राप्त करने के लिए यदि व्यक्ति द्वारा आवेदन किया जाएगा तो उसे कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब निर्माण कार्य चल रहा है, उस समय व्यक्ति द्वारा यदि नर्मदा का कनेक्शन लिया जाता है तो यह स्पष्ट है कि नर्मदा के महंगे और उपयोगी पानी का उपयोग निर्माण के कार्य में किया जाएगा। यह स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती है। हमारे द्वारा सारे शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि यदि वे निर्माण कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए ट्रीटेड वाटर का उपयोग करें। ऐसे में यदि निर्माण वाले स्थान पर नर्मदा का पानी कनेक्शन दे देंगे तो फिर उस पानी का उपयोग होना शुरू हो जाएगा।

    इंदौर के पानी के हालात पर चल रही बड़ी बैठक
    इंदौर में पानी के संकट की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कल गुरुवार को एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे भाग लेंगे। इस बैठक में इंदौर में पानी की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आने वाले समय में भी नागरिकों को बराबर पानी मिल सके इसके लिए जो कदम उठाए जा सकते हैं, उन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक सिटी बस कंपनी के सभागार में आयोजित की गई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved