
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी है। बता दें कि रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
सीएम शिंदे ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा भी की है। शिंदे ने ट्वीट में लिखा कि ‘हमने फैसला किया है शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव जिनमें लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved