
गांव पर हमला कर खूनी खेल…
इंफाल। कई दिनों से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में बीती रात उपद्रवियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक गांव पर हमला कर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
रात लगभग साढ़े 10 बजे उपद्रवियों ने पूर्वी इंफाल के कुकी गांव में धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। मारे गए सभी लोग मेहरी समाज के हैं। हमले में घायल 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर कुछ अन्य जिलों में एक बार फिर हिंसा भडक़ने के समाचार मिले हैं। अब तक राज्य में हुई हिंसा में 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 हजार से अधिक लोग राज्य से पलायन कर चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved