img-fluid

देश में 69 करोड़ होगी 5G ग्राहकों की संख्या

June 15, 2023

नई दिल्ली। भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2028 के अंत तक बढ़कर 69 करोड़ हो जाने की उम्मीद है। 2022 में 3.1 करोड़ थी। इससे देश में मोबाइल सब्सक्रिप्शन का कवरेज 2022 में 77 प्रतिशत से बढ़कर 2028 में 94 प्रतिशत हो जाएगा। वैश्विक 5जी मोबाइल सब्सक्रिप्शन 2028 के अंत तक 500 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।


  • टीमलीज सर्विसेज के अनुसार, भारत को 5जी तकनीक का लाभ उठाने के लिए 2025 तक कम से कम 80 लाख कुशल कामगार तैयार करने की जरूरत है। सर्वेक्षण में शामिल 297 कंपनियों में से 80% ने कहा कि आईटी, बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं (बीएफएसआई) को 5जी से सबसे ज्यादा लाभ होगा। शिक्षा (48%), गेमिंग (48%), रिटेल और ई-कॉमर्स (46%) अन्य उद्योग हैं जो 5जी के कारण लाभ उठाएंगे।

    Share:

  • CBI का छापा 7 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए CGST अधिकारी

    Thu Jun 15 , 2023
    जबलपुर/भोपाल (Jabalpur)। सीबीआई (CBI) ने जबलपुर में मंगलवार देर शाम सात लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों पकड़े गए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग (GST) अधीक्षक कपिल कांबले और उनकी टीम के चार अन्य अधिकारियों को बुधवार शाम सीबीआई की कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपितों […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved