जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के पूर्व उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य सुबोध जैन ने रेल मंत्री को पत्र प्रेषित किया है। इसमें रेल मंत्री से मांग की है कि जबलपुर से नैनपुर, गोंदिया, रायपुर-दुर्ग के लिये नई ट्रेन शुरू की जाये। इससे जबलपुर और आस-पास के क्षेत्रों को छत्तीसगढ़ से सीधे जोडऩे में मदद मिलेगी और आम रेल यात्रियों को रायपुर की आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। अभी अमरकंटक एक्सप्रेस के माध्यम से दुर्ग, रायपुर पहुंचने का साधन है।
जबलपुर से दुर्ग पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगता है। कई बार ट्रेन लेट लतीफी का शिकार हो जाती है। यह ट्रेन यात्रियों के लिये कष्टदायक बन गई है। अब लोग इसमें यात्रा करने से बचने लगे हैं। इसमें आये दिन लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जबलपुर से बालाघाट रेल लाइन पर ट्रेन चलाई जाती है तो दो घंटे की बचत होगी। रात्रि 11 बजे ट्रेन जबलपुर से रवाना होने पर सुबह छ बजे के आस-पास रायपुर पहुंच जायेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उक्त मांग की गई है।
Share:
ब्लड डोनेशन ग्रुप द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रिकार्ड 701 यूनिट ब्लड किया डोनेट महिदपुर। नगर वासियों के लिये काफी गर्व का विषय है महिदपुर ब्लड डोनेशन ग्रुप के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें 701 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इससे पहले भी कई केम्प लगे लेकिन इस बार […]
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन चालक ने मोपेड़े सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक दूर छिटक गया। तभी मौका पाकर वाहन चालक फरार होगा। आसपास के लोगों की मदद से दोनों […]
भुगतान न होने से खड़ी हो गई थी 55 बसें, बसें न चलने से परेशान होते रहे यात्री जबलपुर। गत दिवस शहर में 55 चलो बसों के पहिये जाम रहे। बसों का संचालन न हो पाने के कारण विभिन्न रूटों पर चलने वाली चलो बसों के हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बताया जा रहा […]
निर्माणाधीन स्मार्ट रोड़ का किया निरीक्षण जबलपुर। शहर के नवागत कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज सुबह अचानक गोलबाजार पहुंचकर यहां स्मार्ट सिटी से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये सड़क निर्माण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये । कलेक्टर ने गोलबाजार क्षेत्र […]