
ग्वालियर। मध्यप्रदेश (MP) में एक के बाद एक अमानवीय हरकतों की बाढ़ सी आ गई है। बीते दिनों सीधी (Sidhi) में पेशाब कांड हो या फिर शिवपुरी (Shivpuri) में युवकों को मैला खिलाने का मामला, दोनों मामले अभी ठंडे भी नहीं पड़े थे कि ग्वालियर से एक और मामला सामने आ चुका है, जिसमें बदमाश एक युवक का अपहरण करते हैं, कार में उसके साथ जमकर मारपीट की जाती है और फिर युवक से जबरदस्ती अपने पैर के तलवे चटवाए जाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल (Viral) हो रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी और पीड़ित युवक डबरा के रहने वाले हैं। चलती कार में इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों और पीड़ित शख्स की पहचान करने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved