img-fluid

World Population Day 2023: आज है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इसका इतिहास, उद्देश्य और महत्व

July 11, 2023

नई दिल्ली। 11 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे यानी विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। चलिए आपको इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

विश्व भर में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की बात करें तो द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पापुलेशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 29 लाख की आबादी से भारत ने चीन को पछाड़ते हुए सर्वाधिक पॉपुलेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या की बात करें तो यह 142.86 करोड़ है।


विश्व जनसंख्या दिवस के इतिहास की बात करें तो 1989 में 11 जुलाई के दिन यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इसे मनाए जाने का ऐलान किया गया था। इसके बाद से यह हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। 11 जुलाई 1987 को जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब तक पहुंच गई थी। उसके बाद डॉ केसी जकारिया ने इस दिन को मनाए जाने का सुझाव दिया था।

इस समय पूरे विश्व में आबादी 8 अरब से ज्यादा हो गई है। जिसकी वजह से पर्यावरण और पृथ्वी पर बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि दैनिक उपयोग के जीवन में व्यक्ति जिन चीजों का उपयोग कर रहा है वह प्रकृति के लिए नुकसानदायक है। पर्यावरण पर पड़ रहे इस बुरे प्रभाव को रोकने और लोगों में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति बढ़ावा लाने के उद्देश्य से इस दिन को विशेष तौर पर मनाया जाता है।

Share:

  • इटली के पूर्व पीएम ने अपनी वसीयत में 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए छोड़े 900 करोड़ से अधिक

    Tue Jul 11 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । इटली (Italy) के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi,) की पिछले महीने मृत्यु हो गई थी. उन्होंने अपनी वसीयत में अपनी 33 वर्षीय प्रेमिका मार्ता फासीना (Marta Fascina) के लिए 100 मिलियन यूरो (9,05,86,54,868 रुपये) छोड़े हैं. तीन बार के इतालवी प्रधानमंत्री रहे बर्लुस्कोनी की कुल दौलत 6 बिलियन यूरो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved