चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Union Territory Chandigarh) में शहर के सेक्टर 26 में कुछ बच्चों को हाथ में रॉकेट (Rocket) जैसा एक जिंदा बम शेल लेकर चलते हुए देखा गया। बच्चों को यूं हाथ में बम लेकर चलते देख इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, ये बच्चे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में बापू धाम कॉलोनी (Bapu Dham Colony Chandigarh) के पीछे सुखना चो पुल के पास दोपहर करीब एक बजे नहाने गए थे। वहां पुल के पास उन्हें एक जिंदा बम शेल मिला, जिसे लेकर वे शहर के शास्त्रीनगर और मनीमाजरा इलाकों की ओर चल पड़े। बच्चों को इस बात का रा भी एहसा नहीं था कि उनके हाथ में जो चीज है वो कितनी खतरनाक है।
जब बच्चों के हाथ में रॉकेट नुमा बम देखा गया तो एक स्थानीय सख्स ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी और लोगों को सचेत किया। इस खबर से शहर में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बम शेल बारिश के पानी में बहकर यहां आया होगा। पिछले हफ्ते इलाके में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी तुरंत सेना के अधिकारियों को दी और उनसे मदद मांगी। पश्चिमी कमान के नागरिक सैन्य मामलों के निदेशक कर्नल जसदीप संधू ने बताया कि प्रशासन से अनुरोध मिलने के बाद सेना की बम निरोधक इकाई विशेषज्ञों की एक टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई और जीवित 81-एमएम विंटेज शेल को कब्जे में कर लिया।
इंफाल। मणिपुर (Manipur) में शांति की तमाम कोशिशों के बावजूद हिंसा अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। बीती रात भी दो जगहों पर गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम दो की मौत हो गई। फायरिंग की पहली घटना फैलेंग गांव में हुई तो दूसरी कांगपोकपी के थांगबुह गांव में। एक मृतक की पहचान 34 […]
देहरादून। देश में कोरोना (corona) संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए राज्यों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है। अब उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ़्यू (night curfew) लगाने की घोषणा की है। उत्तराखंड (Uttarakhand) […]
भिण्ड: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने परिवार को एकजुट बनाए रखना बेहद मुश्किल भरा हो चुका है. बदलते समय के साथ संयुक्त परिवार टूटकर न्यूक्लियर फैमिली में बदलते जा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का एक ऐसा युवक है, जो परिवार को टूटने से बचाने के लिए 500 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान से […]
हुगली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने गए भाजपा कार्यकर्ता सुदर्शन प्रमाणिक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वे खानकुल विधानसभा 245 नम्बर बूथ के भाजपा कार्यकर्ता थे। घटना जिले के खानाकुल थाना अंतर्गत खानाकुल दो नंबर ब्लॉक के दौलतचक इलाके की है। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह राष्ट्रीय ध्वज को फहराने […]