img-fluid

जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के बीच नजर आया पूरा चांद, अद्भुत नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

November 25, 2026

पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर (Shri Jagannath Temple) में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) की रात अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात के आसमान में चमकता पूरा चांद मंदिर (Moon Temple) के शिखर पर स्थापित पवित्र नीलचक्र के ठीक बीच नजर आया। चांद और नीलचक्र के इस अनोखे संयोग को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस खूबसूरत दृश्य की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा की रात आसमान में पूरा चंद्रमा अपनी रोशनी बिखेर रहा था। इसी दौरान मंदिर के शिखर पर लगा नीलचक्र भी दिखाई दे रहा था। खास बात यह रही कि एक विशेष कोण से देखने पर चंद्रमा बिल्कुल नीलचक्र के बीच नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो चांद नीलचक्र के भीतर ही चमक रहा हो।

मंदिर के ऊपर लहराते रंग-बिरंगे ध्वज और चांदनी में दमकती मंदिर की भव्य संरचना ने इस दृश्य की सुंदरता और बढ़ा दी। श्रद्धालुओं ने इस नजारे को आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम बताया।



  • क्या है जगन्नाथ मंदिर का नीलचक्र?

    श्री जगन्नाथ मंदिर के सबसे ऊपरी हिस्से पर स्थापित नीलचक्र को भगवान जगन्नाथ का पवित्र प्रतीक माना जाता है। यह अष्टधातु यानी आठ धातुओं से निर्मित है। इसका आकार गोल है और इसमें आठ तीलियां बनी हुई हैं। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु नीलचक्र के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।

    मंदिर के शिखर पर प्रतिदिन लगाया जाने वाला ध्वज भी भक्तों की गहरी आस्था से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नीलचक्र और मंदिर का ध्वज भगवान जगन्नाथ की कृपा और उपस्थिति के प्रतीक हैं।

    कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

    हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र तिथि माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों और घरों में दीप जलाए जाते हैं तथा भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना की जाती है।

    ओडिशा में इस पर्व का विशेष महत्व है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर ‘बोइता बंदाना’ की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर लोग केले के तने और कागज से बनी छोटी नावों को नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में प्रवाहित करते हैं। यह परंपरा ओडिशा के प्राचीन समुद्री व्यापार और नाविकों की यात्राओं की स्मृति से जुड़ी है।

    प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम

    कार्तिक पूर्णिमा की रात नीलचक्र के बीच दिखाई देता पूर्ण चंद्रमा श्रद्धालुओं के लिए यादगार दृश्य बन गया। भक्तों ने इसे भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा से जोड़कर देखा और महाप्रभु से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह दृश्य एक बार फिर प्रकृति की खूबसूरती और धार्मिक आस्था के अनूठे संबंध को दर्शाता नजर आया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved