img-fluid

INDORE : राम-जानकी मंदिर में चोरी

July 22, 2023

दानपेटी तोडक़र फेंकी, चौकीदार पर शक, हिरासत में लिया
इंदौर (INDORE) ।  खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana Police Station Area) के अंतर्गत तपेश्वरीबाग कॉलोनी (Tapeshwari Bagh Colony) में कल देर रात चोरों ने राम-जानकी मंदिर (Ram-Janki Temple) को निशाना बनाते हुए वहां रखे दानपात्र (Danpatra) से हजारों रुपए चुरा लिए और दानपात्र फेंककर चले गए।



  • घटना देर रात की बताई जा रही है। मालवीय पेट्रोल पंप (Malviya Petrol Pump) के पीछे स्थित तपेश्वरीबाग के श्रीराम-जानकी मंदिर का ताला तोडक़र चोर दानपात्र ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर खजराना पुलिस मौके पहुंची। बताया जा रहा है कि मंदिर 25 साल पुराना है। यहां पास ही बड़ा सत्संग हॉल का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि दानपात्र में 70 हजार रुपए के करीब थे। दानपात्र कुछ ही दूरी पर टूटा मिला। क्षेत्र में नशेडिय़ों की आवाजाही लगी रहती है। हो सकता है इस घटना में उनका हाथ हो। क्षेत्र में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पास की मल्टी में कार्यरत चौकीदार विकास को पुलिस ने शंका के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • कोयले की दलाली करने वाली कंपनी ने लगाया 19 करोड़ का चूना

    Sat Jul 22 , 2023
    इंदौर (Indore)। कोयले की दलाली में एक बिचौलिए ने इंदौर की एक कंपनी को 19 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। उसने गारंटी के रूप में जो चेक दिए थे उनमें दस्तखत फर्जी निकले। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि वायएन रोड स्थित अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन के कर्ताधताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved