
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू जिले में बादल फटा है। बादल फटने से पांच मकान (House) क्षतिग्रस्त हो गए। दो पुल बह गए। इसके अलावा कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे गड़सा वैली के पंचनाला में बादल फट गया। जिससे इलाके के में नुकसान हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि भुंतर- गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। बादल फटने से निजी और सरकारी भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं। बादल फटने से कुछ मवेशियों के बहने की भी खबर है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदे पहुं गए हैं लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved