img-fluid

रूस के 14 शहरों की दहलाने की तैयारी में था Ukraine, खौफनाक प्लान लीक

August 02, 2023

मॉस्को/कीव (Moscow/Kyiv)। तकरीबन डेढ़ साल से चल रही रूस और यूक्रेन (Ukraine Russia war) के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध ने अब बेहद खतरनाक मोड ले लिया है। पहले जहां रूस (Russia) यूक्रेन के खूबसूरत शहरों (beautiful cities of ukraine) जमीन और हवाई हमला कर रहा था तो अब यूक्रेन ने रूसी शहरों पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। जुलाई के महीने में यूक्रेन रूस की राजधानी और देश के सबसे सुरक्षित स्थानों (safest places) में एक मॉस्को (Moscow) पर तीन बार हमला कर चुका है। यूक्रेन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह अब रूस के घर में घुसकर उससे बदला लेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने वीडियो जारी कर रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे सही ठहराया। चेताया भी कि यूक्रेन अब रूसी शहरों में धमाके कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब रूसी शहरों की बारी है। जेलेंस्की ने बातों ही बातों में यह भी बता दिया कि उनकी प्लानिंग रूस के 14 शहरों को दहलाने की है। इसके लिए दिन भी तय भी हो गया है। यूक्रेन के घातक कदमों की आहट से घबराए पुतिन ने अब शांति की बात करनी शुरू कर दी है।


अमेरिका और यूरोपीय देशों की मदद से यूक्रेन पिछले डेढ़ साल से रूसी ताकत का डटकर मुकाबला कर रहा है। अब यूक्रेन ने मॉस्को में हवाई स्ट्राइक से अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। यू्क्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने बातों ही बातों में ऐसे खौफनाक प्लान बता दिया है जिससे रूसी शहर दहल सकते हैं। यूक्रेन अपने स्वतंत्रता दिवस पर 14 रूसी शहरों को दहलाने की तैयारी कर रहा है।

क्या है यूक्रेन का खौफनाक प्लान
रूस की सरकारी को शक है कि यूक्रेन आगामी स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त तक 14 रूसी शहरों में धमाके कर सकता है। ऐसा पता लगा है कि यूक्रेन रूस के दक्षिण में काला सागर से लेकर उत्तर में मॉस्को और सेंट पीटरबर्ग तक के शहरों को दहलाने की योजना बना रहा है। इससे पहले ट्रायल के तौर यूक्रेन ने मॉस्को पर एक महीने के भीतर तीन बड़े ड्रोन अटैक करके अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

यूक्रेन के ड्रोन अटैक में रूसी अधिकारी की मौत
यूक्रेन ने दावा किया है कि बीते रविवार को मॉस्को शहर में एक बिल्डिंग को ड्रोन से निशाना बनाया गया। जिसमें आर्थिक विकास से जुड़ा मंत्रालय तबाह कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान इमारत में रूस का एक बड़ा अधिकारी था जो मारा गया। इसे रूस की बड़ी नाकामी के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस के तेवर पड़ने लगे नरम
यूक्रेन के खतरनाक तेवरों के बीच रूस ने शांति की बात कही है। हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन से शांति के लिए अफ्रीकी देशों और चीन की ओर से पेश किए प्रस्तावों पर गौर करने के लिए तैयार है लेकिन, पुतिन ने यह चेतावनी भी दी कि अगर यूक्रेन ने उसके शहरों को निशाना बनाया तो वह चुप नहीं बैठेगा और यूक्रेन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जेलेंस्की भी झुकने को नहीं तैयार
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेस्की ने भी साफ कर दिया कि वह ऐसी किसी बातचीत में शामिल नहीं होंगे, जिसमें यूक्रेन की एक इंच भी जमीन खोने की बात हो। यूक्रेन 1991 से पहले यानी सोवियत रूस के टूटने के बाद सीमा बहाल की मांग रहा है। जिसे पुतिन कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

यूक्रेन में खून-खराबा जारी
इस बीच यूक्रेन में खून-खराबा जारी है। युद्ध के 522वें दिन रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमला किया। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर सुई को निशाना बनाया। यूक्रेन और रूस के बीच खाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पहले यूक्रेन ने कीव में 100 मीटर की ऊंचाई वाली मदर लैंड की प्रतिमा से सोवियत रूस की यादों को मिटा दिया। यूक्रेन ने अपने स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त से पहले प्रतिमा से सोवियत रूस की निशानी हथौड़ा और असिया को हटा दिया गया है।

Share:

  • MP: गोविंद सिंह ने वापस ली सिंधिया के चुनाव को चुनौती वाली याचिका, जानें वजह?

    Wed Aug 2 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कांग्रेस नेता गोविंद सिंह (Congress leader Govind Singh) ने 2020 में राज्यसभा के लिए नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) के चुनाव को चुनौती वाली अपनी याचिका (own petition challenging the election) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से वापस ले ली। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved