
नई दिल्ली: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो चुकी है। आज 139 दिनों बाद राहुल गांधी फिर से लोकसभा में चर्चा व बहस करते दिखे। इस दौरान जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी, तब राहुल गांधी ने अपना भाषण दिया और सदन से चले गए। सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन से जाते वक्त राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। सदन में उस स्थान पर सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इस हरकत को अश्लील बताया।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ऐसा करने के बाद उनकी लिखित शिकायत स्पीकर को दी गई है जिसमें लिखा गया है कि जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही थीं, इस दौरान राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया जो कि अमार्यदित है। राहुल गांधी ने न केवल महिलाओं का अपमान किया बल्कि सदन की गरिमा को भी भंग किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved