500 से अधिक महिलाओं के खाते में राशि नहीं जा पाई-एक दो दिन में पहुँचेगी-कुल सवा 3 लाख महिलाओं को मदद
उज्जैन । चुनाव से पूर्व जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं पर भाजपा की नजर है और कल 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना को 1 हजार रुपए की राशि इन महिलाओं के खातों में डाली गई तथा कहा गया कि राखि से पूर्व भी सहायता दी जाएगी। ऐसे में इसका लाभ शिवराज सिंह चौहान को जरूर मिल सकता है।
जिले की सभी पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्रामों की आँगनवड़ी केंद्रों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंत: करण कार्यक्रम मुख्यमंत्री का प्रसारण दिखाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना समन्वय सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की कुल 327563 महिलाओं के खाते में राशि 1000-1000 रु की राशि डाली गई। उल्लेखनीय है कि 500 से अधिक महिलाओं के खातों में तकनीकी कारणों से राशि नहीं जा पाई।
पुलिस को एक का भी पता नहीं चला उज्जैन। उज्जैन जिले में पिछले 10 सालों में 123 बच्चे गायब हुए हैं। यह खुलासा पुलिस विभाग से मिली जानकारी के आधार पर हुआ है। चौकाने वाली बात यह है कि गायब बच्चों में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या की तुलना में लगभग 3 गुना है। […]
संपत्ति कर, जल कर और बाजार कर बढ़ाने की तैयारी-कल संभाग आयुक्त के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा उज्जैन। नगर निगम के अधिकारी इन दिनों नगर निगम का बजट बनाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 12 सौ करोड़ के करीब का बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें जल कर और […]
कार्तिक पूर्णिमा के दीपदान का कचरा शिप्रा से नहीं हटा-पूरे रामघाट पर बदबू फैल रही थी, ऐसे में कैसे उज्जैन को माने नंबर वाला शहर उज्जैन। एक ओर अधिकारी दिल्ली में उज्जैन को पाँचवां स्थान मिलने पर साफ शहर का अवार्ड ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर शिप्रा नदी अपने ऊपर डाले गए कचरे के […]
मुख्य चौराहे पर मंदिर और मस्जिद के बीच नई शराब दुकान खोलने की तैयारी उज्जैन। जूना सोमवारिया क्षेत्र में नई दुकान खोले जाने के विरोध में आज सुबह रहवासी वहाँ इकट्ठा हो गए और उनका कहना है कि यहां नई शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जूना सोमवार की शराब […]