img-fluid

UP की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी! रॉबर्ड वाड्रा ने दिया हिंट

August 14, 2023

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें बीते कई साल से चल रही हैं। कई बार उन्हें चुनाव में टिकट देने की मांग की जाती है लेकिन अब तक वो पार्टी के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर ही दिखती आई हैं। हालांकि, अब ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं कि प्रियंका गांधी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती हैं। अब प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रियंका के चुनाव में उतरने के संकेत दे दिए हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा में जाना चाहिए। वाड्रा के अनुसार प्रियंका को पहले संसद में पहुंचना चाहिए। लोगों को काफी अच्छा लगेगा अगर वह चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचेंगी।


रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका को अमेठी या सुल्तानपुर सीट जहां भी पार्टी उन्हें फिट समझे उस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। वाड्रा ने कहा कि वो प्रियंका को लोकसभा चुनाव लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने उनपर लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। वाड्रा ने कहा कि मिनिस्टर हो या कोई और अगर वो मेरे खिलाफ कुछ बोलते हैं तो मैं उन्हें जवाब दे सकता हूं। लेकिन अगर कोई महिला मेरे बारे में कुछ कहे तो मैं उनकी इज्जत करूंगा और उनके स्तर तक नहीं जा सकता। मेरे पास उन्हें जवाब देने के लिए पर्याप्त सबूत है जिन्हें मैं सबके सामने रख सकता हूं। लेकिन ये गलत होगा क्योंकि वो महिला हैं। वाड्रा ने कहा कि मैं उनके खिलाफ बोलूंगा लेकिन अपनी सीमा में रहकर। बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र में भाजपा नेता स्मृति ईरानी और निशिकांत दूबे ने वाड्रा पर जमकर बयानबाजी की थी।

Share:

  • रतलाम की महिला कांस्टेबल को मिली लिंग परिवर्तन की अनुमति

    Mon Aug 14 , 2023
    रतलाम। गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा 14-8-2023 को रतलाम ज़िले में पदस्थ एक महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन की अनुमति प्रदान की। 2021 में भी निवाड़ी ज़िले में पदस्थ महिला पुलिस कांस्टेबल को गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा लिंग परिवर्तन की अनुमति दी जा चुकी है।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved