
इंदौर। मंगलवार को रंजीत हनुमान (Ranjeet Hanuman) के मंदिर (Temple) जा रही एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) को पानी के टैंकर (water tankers) ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत (Death) हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त पानी का टैंकर विधानसभा क्रमांक ०५ के एक विधायक प्रत्याशी (MLA candidate) का था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
View this post on Instagram
इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव घनश्याम गुप्ता के अनुसार उनकी नानी गोदावरी देवी निवासी स्कीम नंबर 71 शाम को घर से मंदिर जाने के लिए निकली तभी सामने से आ रहे टैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में घायल गोदावरी देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर एक विधायक प्रत्याशी का था जो कॉलोनी में पानी देने के लिए जा रहा था पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लापरवाह टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद भी कह रही है। टैंकर विधायक प्रत्याशी अक्षय कांति बम का था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved