
इंदौर। इंदौर की चंदन नगर पुलिस का अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा कसते हुए M.R. Travels की यात्री बस से 2.25 लाख कीमत की 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मध्यप्रदेश के खाते गांव में पिछले दिनों हुई दिलीप पूरी की शराब माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या के बाद प्रदेश की पुलिस द्वारा शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वही इंदौर की चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी यात्री बस में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन किया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा चंदन नगर चौराहे पर घेराबंदी की गई। M.R. Travels की यात्री बस क्रमांक NL01B1500 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत ₹2,25,000/- बरामद हुई। पुलिस द्वारा शराब और बस दोनों जब्त कर थाने ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की तो अपना नाम सागर , सुनील और रतन होना बताया है। वही पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, कि यह शराब किसे देने और कहा से लेकर आ रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved