img-fluid

इंदौर: युवती की आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बैंक में साथ काम करने वाले दो युवकों पर प्रताड़ना के आरोप

November 07, 2026

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बैंक में काम करने वाली अंजलि की मौत के मामले में पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले एक युवक विनय वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे आरोपी पवन पर भी युवती को लगातार परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, पवन ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।


  • दरअसल, दो दिन पहले मल्हारगंज थाना क्षेत्र में अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि युवती के साथ बैंक में काम करने वाले पवन और विनय उसे लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि पवन युवती पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसको लेकर परिजनों ने पहले भी उसे समझाइश दी थी, जिसके बाद कुछ समय तक उसने युवती को परेशान नहीं किया, लेकिन बाद में दोनों युवकों ने फिर से फोन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी पवन के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है। वह फिलहाल एक नर्सिंग होम में भर्ती है। पुलिस इस सूचना का सत्यापन कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, युवती और आरोपियों के बीच संबंधों सहित अन्य पहलुओं की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में साक्ष्यों और पवन से पूछताछ के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • तमिलनाडु में छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM विजय ने दिया आदेश

    Sat Nov 7 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कॉलेज छात्रों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved