img-fluid

PhonePe के यूजर्स अब आसानी से करें शेयरों की खरीद-बिक्री, मौजूदा यूजर्स इस तरह नए सर्विस का लाभ उठाएं

August 30, 2023

नई दिल्ली। डेकाकॉर्न वित्तीय प्रौद्योगिकी (Dekacorn Financial Technology) कंपनी फोनपे (Phonepe) अपने यूजर्स (users) के लिए एक और सुविधा शुरू की है। कंपनी (company) ने स्टॉक ब्रोकिंग सेक्टर (stock broking sector) में एंट्री मारी है। इसके बाद यूजर्स अब शेयर (Share) की खरीद-बिक्री आसानी से कर पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए नया ऐप शेयर (डॉट) मार्केट लॉन्च किया है। डेकाकॉर्न से आशय ऐसी स्टार्टअप (start-up) कंपनी से है जिसका बाजार मूल्यांकन 10 अरब डॉलर से अधिक है। PhonePe उपयोगकर्ता अपने PhonePe से जुड़े मोबाइल नंबरों का उपयोग करके ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं और साथ ही वेब प्लेटफ़ॉर्म (web platform) तक पहुंच सकते हैं। एक बार लॉगिन करने के बाद, वे अपने ब्रोकिंग और डीमैट खातों (Broking and Demat Accounts) को सक्रिय करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


  • उज्ज्वल जैन इस नए मंच-शेयर.मार्केट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) होंगे। फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि शेयर ब्रोकिंग खंड में उतरने के साथ कंपनी ने अपना वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक ब्रांड के रूप में शेयर.मार्केट मिला है।’’ वॉलमार्ट समूह की कंपनी फोनपे ने शेयर और ईटीएफ के साथ शेयर.मार्केट की शुरुआत की है। कंपनी धीरे-धीरे इसमें वायदा एवं विकल्प खंड भी जोड़ेगी। इसके अलावा यह अन्य खंड में भी उतरेगी। ब्रांड का अनावरण बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने किया। अभी फोनपे भुगतान, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करती है।

    मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
    PhonePe के अनुसार, शेयर (डॉट) मार्केट एक स्केलेबल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, मार्केट इंटेलिजेंस और अनुसंधान-आधारित वेल्थबास्केट्स प्रदान करके डिस्काउंट ब्रोकिंग को बढ़ावा देगा। यह एक मोबाइल ऐप और एक वेब प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध होगा, जो खुदरा निवेशकों को स्टॉक खरीदने, इंट्रा डे ट्रेड करने, क्यूरेटेड वेल्थबास्केट और म्यूचुअल फंड खरीदने में सक्षम करेगा। फोनपे का यह नया प्लेटफ़ॉर्म एक सहज वॉचलिस्ट ट्रैकर के साथ स्टॉक मार्केट, सूचकांकों, स्टॉक और क्षेत्रों को ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करेगा।

    Share:

  • पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के सपनों पर फिरा पानी, जानें कहानी

    Wed Aug 30 , 2023
    लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कानून टीम ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सत्र अदालत के फैसले को रद्द (Cancelled) करने की अपील न करके बड़ी गलती की, जिसके चलते उच्च न्यायालय (high Court) के उनकी तीन साल की कैद की सजा पर रोक लगाने के बावजूद वह जेल में हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved