img-fluid

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी 5800 रुपये की गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

October 01, 2023

नई दिल्ली: भले ही भारत में पितृ पक्ष शुरू हो गया हो, लेकिन देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो गया है. धनतेरस को सिर्फ 40 दिन ही समय बचा है. उससे पहले ही गोल्ड की कीमत में 2200 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. चांदी के दाम भी क्रैश हो चुका है.

विदेशी बाजारों में गोल्ड की कीमत सितंबर के महीने में 100 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि सितंबर के महीने में चांदी की कीमत में 10 फीसदी गिरावट देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स 106 के लेवल से ऊपर पहुंच चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है.


  • केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर ने कहा कि इस बार फेड रिजर्व ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि डॉलर इंडेक्स 108 से 110 के लेवल पर पहुंच सकता है. यही वजह है कि गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि गोल्ड की कीमत 55 से 56 हजार के बीच पहुंच सकते हैं.

    Share:

  • वीजा पर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, एयरपोर्ट पर धराए गए

    Sun Oct 1 , 2023
    डेस्क: पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी ने सऊदी अरब जा रहे भिखारियों के एक समूह को पकड़ा है. ये सभी भिखारी तीर्थयात्री बन कर सऊदी अरब जा रहे थे. ग्रुप में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आमतौर पर पाकिस्तान से लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब पहुंचते हैं. वहां पहुंचकर वे भीख मांगने का […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved