img-fluid

दिसंबर तक घटेगी महंगाई, वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा- मौसम अनुकूल होने से पड़ेगा प्रभाव

October 05, 2023

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई से जल्द राहत मिलने की संभावना है। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा कि मौसमी कारकों के अनुकूल होने से दिसंबर तक खुदरा महंगाई घट सकती है। उन्होंने कहा, खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी महंगाई का मुख्य कारण रही है।

अचानक मौसम में बदलाव से सब्जियों, दूध व अनाज जैसे मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। हालांकि, अब मौसमी कारक अनुकूल होने लगे हैं। इसलिए, दिसंबर तक खुदरा महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की संभावना है। आरबीआई ने दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई 5.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।


  • राजकोषीय घाटे को 4.5 फीसदी पर लाने का लक्ष्य
    वित्त सचिव ने कहा, भारत 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.5 फीसदी से नीचे लाने को प्रतिबद्ध है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 5.9 फीसदी के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रख रहा है।

    Share:

  • राहुल गांधी के कुत्ते के नाम 'नूरी' पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- लाखों मुस्लिम लड़कियों का किया अपमान

    Thu Oct 5 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक डॉगी (Doggie) गिफ्ट किया था, जिसे लेकर अब एक विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, राहुल गांधी के अपनी मां को दिए कुत्ते का नाम नूरी रखा है, जिसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved