img-fluid

त्योहारों और शादियों में करीब नौ लाख करोड़ का व्यापार, 60 करोड़ से अधिक लोग करेंगे खरीददारी

October 23, 2023

नई दिल्ली। त्योहारी और शादियों के व्यस्ततम सीजन के साथ ही नए साल के आगमन पर देश के बाजार गुलजार होने वाले हैं। अनुमान है कि 31 दिसंबर तक 8.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इस दौरान 60 करोड़ से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करेंगे। अच्छी बात यह है कि इस बार चीन के किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं होगी। साथ ही, ऑनलाइन कारोबार के 90 हजार करोड़ की तुलना में दुकानों का कारोबार 9 गुना ज्यादा होगा।


  • कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री के मुताबिक, जो ग्राहक पहले चीन के बने सामान को ही मांगते थे वे अब इसे खरीदने से परहेज कर रहे हैं। रक्षा बंधन से शुरू हुए त्योहारी सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये, उसके बाद शादियों के सीजन में लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये व क्रिसमस के साथ नए वर्ष पर 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इस व्यापार से देश के खुदरा उद्योग को रफ्तार मिलेगी। इससे बाजार के सेंटीमेंट के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

    खाने और कैटरिंग पर सर्वाधिक 30% खर्च
    कैट के अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि इस कारोबार में लगभग 8 फीसदी हिस्सा सोने-चांदी का, 10 फीसदी उपहारों का, छह फीसदी सजावटी सामान का, 30% खाने एवं कैटरिंग का, 10% इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल का, 10% कपड़ों का, 5-5 फीसदी फर्नीचर एवं फर्निशिंग और मिठाई का होगा। 6% इवेंट मैनेजमेंट में एवं 10% अन्य सामानों की खरीद पर खर्च होगा।

    Share:

  • ‘अगर हमास के साथ हो रहे युद्ध के बीच में आया तो…’, PM नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी

    Mon Oct 23 , 2023
    यरुशलम। इस्राइल-हमास संघर्ष को 17 दिन हो गए है। छह हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान समर्थित लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह को एक बार फिर हमास का साथ देने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास से हो रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved