img-fluid

केंद्र सरकार का अनुमान, इस साल 3.79 प्रतिशत घटकर 106.31 मिलियन टन रहेगा चावल का उत्पादन

October 28, 2023

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के नवीनतम अनुमान के अनुसार प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम बारिश के कारण फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) के खरीफ सीजन में देश का चावल उत्पादन 3.79 प्रतिशत घटकर 106.31 मिलियन टन होने की उम्मीद है। पिछले फसल वर्ष के समान सीजन में चावल का उत्पादन 110.5 मिलियन टन था। चावल मुख्य खरीफ फसल है और इसकी कटाई चल रही है।


  • मंत्रालय द्वारा जारी अग्रिम खाद्यान्न उत्पादन अनुमान के अनुसार, खरीफ सीजन 2023-24 में मक्के का उत्पादन 22.48 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के 23.6 मिलियन टन से कम है। दालों में, तुअर का उत्पादन इस वर्ष पिछले वर्ष के 3.31 मिलियन टन के मुकाबले थोड़ा अधिक 3.42 मिलियन टन होने की उम्मीद है। मूंग का उत्पादन 1.40 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के 1.71 मिलियन टन से कम है।

    Share:

  • अमेरिका के आरोप से भड़के ईरान ने दी चेतावनी, कहा- ‘अगर यही करता रहा तो उसके खिलाफ खुलेंगे नए मोर्चे’

    Sat Oct 28 , 2023
    तेहरान। इस्राइल-हमास के बीच पिछले कई सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें साढ़े सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, इस्राइल का समर्थन कर रहे अमेरिका से ईरान चिढ़ गया है। उसने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपना समर्थन इस्राइल के लिए जारी रखेगा तो उसके खिलाफ नए मोर्चे खुल जाएंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved