
इंदौर। देशभर में जहाँ नवरात्रि को धूमधाम से मनाया जा रहा है, तो वही इंदौर की सेंट्रल जेल में भी कैदी माँ की भक्ति और आराधना में लीन नजर आ रहे है। यहाँ रोजाना गरबे और आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे जेल के करीब 500 कैदी और जेल का स्टाफ शामिल हो रहा है। जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि रविवार से देशभर में नवरात्रि शुरू हुई है, उसी क्रम में जेल में भी देवी जी की स्थापना की गई है।
सबसे खास बात ये है कि देवी जी की मूर्ति का निर्माण कैदियों ने जेल के अंदर ही किया है। जेल में गरबा टीम शाम को गरबा कर रही है, वहीं महिला बंदियों की भजन मंडली भजन कर रही है। लगभग 500 कैदी पूरे नौ दिन तक देवी जी के उपवास कर रहे हैं,जिनके लिए फलाहारी की व्यवस्था की गई है। उपवास करने वालों में लगभग 40 से 45 महिला कैदी भी शामिल हैं। आखरी दिन जेल में हवन-यज्ञ के साथ पर्व का समापन होगा। फिलहाल जेल का माहौल इन दिनों बेहद भक्तिमय नजर आ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved