
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन परियोजना के ढांचे में फिर बदलाव किया है। इसे लेकर रूस नाराज है। दरअसल पाकिस्तानी अधिकारी दीर्घकालिक तेल समझौते पर चर्चा के लिए 10 अक्तूबर को रूस गए थे, जहां गैस पाइपलाइन परियोजना पर भी चर्चा हुई। लेकिन रूस से लौटने पर कराची से लाहौर के बीच एलपीजी पाइपलाइन का ढांचा उसने बदल दिया। यह काम रूस को दिया गया है। पाक ने इस ढांचे में छठी बार बदलाव किया है इस पर रूस ने नाराजी जताई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved