img-fluid

DGCA ने चालक दल की ड्यूटी के समय से जुड़े नियमों में बदलावों का दिया प्रस्ताव, कही गई ये बात

November 05, 2023

नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने उड़ान चालक दल के सदस्यों की ड्यूटी के समय से जुड़े नियमों में विभिन्न बदलावों का प्रस्ताव दिया है। हाल के दिनों में, पायलटों के बीच थकान का मुद्दा सामने आया है, खासकर इंडिगो के एक पायलट की मौत के बाद, जो नागपुर हवाई अड्डे के बोर्डिंग गेट पर गिर गए थे।

नागर विमानन महानिदेशालय ने लगातार 48 घंटे के साप्ताहिक आराम का प्रस्ताव दिया है और रात में उड़ानों का संचालन करने वाले पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी अवधि को घटाकर 10 घंटे कर दिया है। इसके अलावा, अनुसूचित एयरलाइनों के परिचालन प्रमुखों को मसौदा मानदंडों के अनुसार, पिछली तिमाही के दौरान प्राप्त थकान रिपोर्ट और की गई कार्रवाई पर एक तिमाही रिपोर्ट डीजीसीए को प्रस्तुत करनी होगी।


  • प्रस्ताव में कहा गया है, ”एक ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि दो स्थानीय रातों सहित लगातार 48 घंटे का न्यूनतम साप्ताहिक आराम प्रदान किया जाए ताकि एक साप्ताहिक विश्राम अवधि के अंत और अगले की शुरुआत के बीच 168 घंटे से अधिक समय न हो। वर्तमान में, आराम की अवधि 36 घंटे है।

    डीजीसीए की ओर से ‘ड्यूटी अवधि, उड़ान ड्यूटी अवधि, उड़ान समय सीमाएं और निर्धारित आराम अवधि- अनुसूचित हवाई परिवहन संचालन में लगे उड़ान चालक दल’ से संबंधित नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) में बदलाव का प्रस्ताव किया गया है और मसौदे पर 4 दिसंबर तक टिप्पणियां मांगी गई हैं।

    भारत सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है और आने वाले समय में पायलटों की आवश्यकता और बढ़ जाएगी क्योंकि एयरलाइनों ने अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना के हिस्से के रूप में बड़े विमान ऑर्डर दिए हैं।

    Share:

  • 50 से अधिक छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

    Sun Nov 5 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। हरियाणा राज्य महिला आयोग (Haryana State Women Commission) ने शुक्रवार को कहा कि जींद जिले के एक सरकारी स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप (Principal accused of sexual harassment) लगाया है. आयोग ने शिकायतों के प्रति उदासीन रवैये के लिए पुलिस की खिंचाई […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved