नई दिल्ली: श्रीलंका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर कोलंबो से दक्षिण-पूर्व की ओर था। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिर भी भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई। लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। श्रीलंका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और खान ब्यूरो ने कहा कि भूकंप से कोई खतरा नहीं है। वैसे श्रीलंकाई अधिकारी वर्तमान में भूकंपीय गतिविधि के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।
दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान की हालत बेहद खस्ता है। कंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। राजनीतिक उथल पुथल जारी है। वहीं पाकिस्तान पर आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के तहत पाकिस्तान में दो अलग अलग आतंकी हमले हो गए हैं। इन हमलों में सैनिकों की मौत की खबर है। […]
लंदन। ब्रिटेन के एक अध्ययन के अनुसार रूस (Russia) के ‘साइबर सैनिकों’ (cyber soldiers) ने दूसरे देशों के नेताओं के खिलाफ नया अभियान छेड़ा है और यूक्रेन (ukraine) पर अपने हमले को जायज ठहराने के लिए वे बड़े स्तर पर दुष्प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय […]
लंदन। भारत(India) से पिछले 12 साल के दौरान 254 करोड़पति कथित गोल्डन वीजा(golden visa) का उपयोग ब्रिटेन में बसने के लिए कर चुके (settled in the UK) हैं। ब्रिटेन (Britain) स्थित एक भ्रष्टाचार निरोधी संस्था (anti corruption organization) ने जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि 2008 में गोल्डन वीजा व्यवस्था शुरू किए जाने के […]
वाशिंगटन। अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University in New York, USA) समेत देश के कई विश्वविद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी (Threat) मिलने के बाद खाली करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में कोलंबिया विश्वविद्यालय ने ट्विटर (Columbia University Twitter) पर कहा कि 7 नवंबर को दोपहर करीब 14.30 बजे […]