img-fluid

‘सैम बहादुर’  वॉर व्हीकल्स के साथ नज़र आएंगे Vicky Kaushal

November 29, 2023

मुंबई (Mumbai) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) और इंडियन आर्मी के शौर्य को समर्पित है। फिल्म में विक्की टाइटलर किरदार में नजर आएंगे। अब इस फिल्म से सामने आई एक अपडेट आपको हैरान कर देने वाली है। इस फिल्म में 4 मेजर वॉर्स सीक्वेंस को दर्शाया गया है, जिसे सही तरीके से फिल्माने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है।



  • फिल्म के इन बड़े वॉर सीक्वेंस के लिए हजारों हथियार से लेकर वॉर व्हीकल्स खरीदे गए थे, जिनमें बंदूकें, मिसाइल लॉन्चर, टैंक आदि शामिल है। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया।


    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है, जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ मिलकर इसे लिखा भी है। फिल्म को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं।

     

    Share:

  • मेघना का खुलासा, JNU में दीपिका के जाने से ‘छपाक’ पर पड़ा असर

    Wed Nov 29 , 2023
    मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। विक्की कौशल और निर्देशक मेघना गुलजार अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved