आगर मालवा। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आगर मालवा जिले में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली है। आगर मालवा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधव सिंह उर्फ मधु गेहलोत ने 13002 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विपिन वानखेड़े को शिकस्त दी वहीं सुसनेर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को हर का सामना करना पड़ा यहां कांग्रेस प्रत्याशी भेरु परिहार ने भाजपा प्रत्याशी और विधायक राणा विक्रम सिंह को 12645 मतों से पराजित किया।
भेरू सिंह परिहार ने जीत के बाद राणा विक्रम सिंह को सम्मान पूर्वक मतगणना स्थल से बाहर तक छोडऩे गए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भावुक भी हो गए, उन्होंने कहा की यह चुनाव सुसनेर की जनता ने जीता है, मुख्यमंत्री से लड़कर क्षेत्र का विकास कराएंगे। आगर सीट जितने के बाद भाजपा प्रत्याशी मधु गहलोत का जमकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मधु गहलोत ने कहा कि आगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे, रोजगार और गायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाजपा ने आगर शहर में भव्य विजय जुलूस भी निकाला।
Share:
नगर के 15 वार्ड में से 11 बीजेपी तो 4 वार्ड पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत मक्सी। 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में शाजापुर विधानसभा सीट क्रमांक 167 पर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद विजय घोषित किए गए। प्रदेश में भाजपा की जीत और शाजापुर से बीजेपी प्रत्याशी अरुण भीमावद की जीत […]
उज्जैन। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए व्यापक तैयाािरयां की हैं, जिसकी शुरूआत 23 जनवरी से की जा रही है। उज्जैन से पहले चरण में 1 हजार से अणिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी की है। हर कार्यकर्ता से कुल 1500 रुपए किराया लिया जाएगा और बाकी रहने और भोजन […]
विक्रम व्यापार मेले में रौनक नहीं..वाहन जरूर बिक रहे हैं उज्जैन। विक्रम व्यापार मेले में आटो मोबाइल की बिक्री शुरु हो गई है लेकिन इलेक्ट्रानिक बाजार सूना पड़ा है। उल्लेखनीय यह है कि 1 मार्च से उज्जैन में व्यापार मेला शुरू हुआ है जो कि 9 अप्रैल तक चलेगा। इस मेले में ऑटोमोबाइल्स सेक्टर का […]
मजार-ए-नज़मी पर उमड़ी भीड़ अच्छी बारिश के लिए मांगी दुआ उज्जैन। बोहरा समाज द्वारा ईद उल अदहा का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर समाजजनों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। विशेष व्यवस्था की गई थी। यहूदी, ईसाई और इस्लाम तीनों ही धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहिम ने कुर्बानी का जो उदाहरण दुनिया के […]