मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी (Bhojpuri) सुपर स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक्शन से भरपूर गाना ‘पटना की लड़की है…’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह पहली बार पूरे गाने में एक्शन करती नज़र आई हैं। यह गाना यूट्यूब चैनल (song youtube channel) से रिलीज किया गया है, जिसे उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं। गाना ‘पटना की लड़की है…’ को अक्षरा सिंह ने अपने मदमस्त अंदाज में गाया है और इसके गीतकार ऋषि ग्वाला हैं, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा हैं। गाने के टीजर ने ही इसके प्रति लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब यह गाना भी रिलीज के साथ वायरल होने लगा है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved