मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की ‘जोरम’ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस लाइब्रेरी में मिला खास स्थान

डेस्क। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘जोरम’ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके कारण अभिनेता बेहद निराश हुए थे। मनोज ने वास्तविक सिनेमा के बजाय मुख्यधारा के मनोरंजनकर्ताओं को प्राथमिकता देने के बारे में चिंता व्यक्त की थी। वहीं, अब मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेता ने एक्स पर साझा किया कि उनकी फिल्म ‘जोरम’ के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के मुख्य संग्रह में शामिल किया जा रहा है।


‘जोरम’ ने बनाई एकेडमी लाइब्रेरी में जगह
मनोज ने ‘जोरम’ का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, ‘यहां जोरम के लिए एक और पेज-टर्निंग जीत है। स्क्रीनप्ले, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के मुख्य संग्रह का हिस्सा बन गई है।’ जैसे ही अभिनेता ने यह खबर साझा की फैंस, कलाकार और फिल्म की टीम को बधाई देने लगे। एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, ‘बधाई हो सर।’ दूसरे ने सवाल किया, ‘ओटीटी रिलीज की तारीख क्या है, और यह किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है।’

‘जोरम’ की कहानी
‘जोरम’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो अपने बच्चे को सिस्टम के दमनकारी उपायों से बचाने और उसके साथ भागने की कोशिश कर रहा है। ‘जोरम’ में बाजपेयी के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। मखीजा फिल्म के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘जोरम’ में स्मिता तांबे और मेघा माथुर भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी विशेष भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Share:

Next Post

अयोध्या में बन रहे राममंदिर के उपलक्ष्य में डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कराया विशाल भंडारा

Sat Jan 13 , 2024
रीवा। रीवा (Reewa) के ऐतिहासिक मां कालिका मंदिर (Maa Kalika Temple) में शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे (Vishal Bhandare) का आयोजन हुआ। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) और उनके सहयोगियों ने भंडारे का आयोजन किया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रानी तालाब स्थित मां कालिका मंदिर पहुंच माता रानी की […]