मुख्य समारोह नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। विधायक जैन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जीवन में योग का बड़ा महत्व है योग से तन-मन दोनों निरोग रहते हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए विधायक जैन ने स्वयं भी योग क्रियाओं को उनके साथ संपन्न किया। नगर के कन्या हाई स्कूल में ग्राम पंचायत सरपंच ऋतु पाटीदार ने स्कूली छात्राओं के साथ विभिन्न योग क्रियाओं को संपन्न किया। नागदा मार्ग पर स्थित ब्राइट स्कूल में योग गुरु एम.एल. राठौड़ ने योग की विभिन्न क्रियाओं को करके बच्चों को उस के लाभ के बारे में बताया। यहाँ प्रीतमलाल पंजाबी, नरेंद्र अरोड़ा, पूरण अरोड़ा, गोपाल उपाध्याय आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कोयल के संयोजक मंडल के सोहनदास बैरागी, शंभूसिंह सिसौदिया, शंभूलाल प्रजापत, दीपक व्यास आदि की उपस्थिति में नन्हें बच्चों को विद्यालय की दीदी ने योग क्रियाओं को संपन्न करवाया। सरस्वती शिशु मंदिर सगवाली में भी स्वामी विवेकानंद का पुण्य स्मरण करते हुए विद्यालय परिवार ने आयोजन किया। जानकारी संजय शर्मा तथा कमल कलेरिया ने दी।
Share:
नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद […]
ग्राहकों को उनके बजट के अनुकूल सुविधासंपन्न यात्रा उपलब्ध कराना कंपनी का लक्ष्य: श्री रौशन कुमार दुनिया के टूर एंड ट्रैवल (Tour and Travel) क्षेत्र में ट्रिपोजी इंडिया (Triposy India) एक उभरता हुआ नाम है। बीते 6 साल के दौरान ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस उपलब्ध करवाते हुए कंपनी ने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खासकर, कंपनी द्वारा तीर्थ यात्रियों के बजट के अनुकूल चारधाम यात्रा पैकेज […]
नागदा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के रोड शो के बाद शुक्रवार को वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा ली। देवड़ा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा जो 70 साल राज करने के बाद भी विकास नहीं […]
विधायक के जनता दरबार में शिकायत करने वालो की रही भीड़ बिना रिश्वत काम नहीं करते अधिकारी कर्मचारी सहज रूप से सुनी विधायक ने समस्याएं सिरोंज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में आम आदमी को अपना काम करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है तथा क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा हमेशा […]