img-fluid

मां ज्वालामुखी मंदिर के बजट से सुलगी सियासत, अपनों में ही बढ़ी बेचैनी

October 12, 2026

सिहोरा। कटनी जिले के एक विधायक ने सिहोरा के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में निर्माण कार्य के लिए क्या विकास राशि स्वीकृत की, सिहोरा से लेकर कटनी तक की राजनीति में मानो असली ज्वालामुखी ही फट पड़ा है। विधायक ने तो सोचा था कि माता रानी के दरबार में सरकारी खजाने का मुंह खोलकर सीधे वोट बैंक का आशीर्वाद मिल जाएगा, लेकिन विपक्ष से पहले उनकी अपनी ही पार्टी के अंदरूनी सूरमाओं के सीने में सियासी आग धधक उठी है।



  • मामला सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, शहर के प्रमुख चौराहों पर बाकायदा स्वीकृत राशि की बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स भी तान दी गई हैं। इन चमचमाती होर्डिंग्स को देखकर जनता तो बाद में हिसाब लगा रही है, पहले पार्टी के भीतर के ही बाकी दावेदारों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। होर्डिंग पर लिखी राशि की संख्या देखकर अंदरूनी गुटों में सुगबुगाहट है कि..लगता है विधायक जी ने अपनी अगली चुनावी जमीन पूरी तरह पक्की कर ली है! बस, इसी बात ने जलती आग में घी का काम कर दिया है।

    यहाँ तो अपनों से ही महायुद्ध वाला सीन है!
    राजनीतिक पंडितों का कहना है कि पार्टी के लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं है। इन होर्डिंग्स के लगने के बाद विपक्षी पार्टी से दो-दो हाथ करने से पहले, बेचारी पार्टी को अपनों से ही सावधान रहना होगा।

    नगर पालिका का दंगल
    विपक्षी तो बाद में आएंगे, पहले नगर पालिका चुनाव के टिकट वितरण में अपनी ही पार्टी के भाइयों की अंदरूनी कलह और रूठे हुए नेताओं को मनाना होगा। यहाँ असली मुकाबला विपक्ष बनाम सरकार नहीं, बल्कि गुट नंबर ए बनाम गुट नंबर बी होने वाला है।

    विधानसभा का महायुद्ध
    नगर पालिका की खटपट से जैसे-तैसे बचकर निकले, तो विधानसभा चुनाव में अपनी ही पीठ पर अपनों के ही वार (भीतरघात) से बचना होगा।

    चर्चा चौराहे की…
    चाय की टपरियों पर लोग मजे लेकर कह रहे हैं कि विधायक जी ने मंदिर में निर्माण के लिए पैसे क्या दिए और होर्डिंग क्या लगवाई, पार्टी के अंदर ही टिकट के दावेदारों का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। अब देखना यह है कि मां ज्वालामुखी के आशीर्वाद और इस बड़ी सी होर्डिंग के सहारे विधायक जी अपनी पार्टी की इस अंदरूनी ज्वालामुखी को शांत कर पाते हैं, या फिर यह कलह पूरी पार्टी के चुनावी मंसूबों को स्वाहा कर देती है।

    Share:

  • इंदौर: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच शुरू की

    Mon Oct 12 , 2026
    इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना छेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर बवाल मच गया और परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल पिछले दिनों मुन्नालाल जाट नाम के व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जुपिटर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved