नई दिल्ली (New Dehli)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)शुक्रवार रात को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया (Nizamuddin Auliya)पहुंचे। मैक्रों लगभग 700 साल पुरानी इस दरगाह (Dargah)पर रात 9.45 पर पहुंचे और वहां करीब आधा घंटा रुके। दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया को भारत में सूफी संस्कृति का केंद्र माना जाता है। यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी दरगाह पर सजदा किया।
मैक्रों दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्माननीय अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और यह हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।
मुंबई (Mumbai) । महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आंदोलन (Maratha movement) की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे (Manoj Jarange) की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे की मांगों […]
कराची। पाकिस्तानी नौसेना (Pakistani Navy) ने गुरुवार को अरब सागर (Arabian Sea) में एक पोत के पलट जाने के बाद उसके चालक दल के नौ भारतीय सदस्यों (nine Indian members) को डूबने से बचाया। पाक नौसेना की ओर से यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि यह […]
कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में वायरल वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक पूरी ताकत के साथ जनसभाएं कर रहे हैं। एसपी चीफ अखिलेश यादव की सभा में उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों और लोहे बैरिकेडिंग को […]
नई दिल्ली। भारत हमेशा जलवायु परिवर्तन को लेकर अलग-अलग मंचों पर आवाज उठाता रहा है। पीएम मोदी ने कई बार अलग-अलग देशों में जलवायु परिवर्तन अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से तत्काल ठोस जलवायु कार्रवाई करने और पृथ्वी को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज […]