
नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है। इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे। बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा वे दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनकी इन व्यस्तताओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन रोकी जाएगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण पूरा होने के बाद 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आगे नहीं बढ़ेगी। यह यात्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होगी। इसके बाद राहुल संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जाएंगे। यहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के ढोलपुर पहुंचेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved