
इंदौर। कार में सवार होकर राऊ क्षेत्र में खाना खाने जा रहे युवकों की कार बाइक सवार को बचाने में बैरिकेड्स से टकरा गई। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। वह पीथमपुर का रहने वाला था। इंदौर में किराए से कमरा लेकर रहता था। 22 वर्षीय कृष्णा रोहिला निवासी चोइथराम अस्पताल के पास के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।
दरअसल कृष्णा इंदौर में रहकर बीटेक की पढ़ाई करता था। वह अपने अन्य दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए राऊ क्षेत्र में कार से गया था। राऊ गोल चौराहे के पास उनकी कार के सामने एक बाइक वाला आया तो उसे बचाने में कार चलाने वाले युवक ने एकाएक स्टेयरिंग घुमाया और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में बैठे कृष्णा को गंभीर चोटें आने के चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved