img-fluid

इंदौर: दुकान में नकबजनी करने वालों पर छत्रीपुरा पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में

November 24, 2026

इंदौर। इंदौर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में छत्रीपुरा थाना पुलिस ने लाबरिया भेरू स्थित जीएनटी मार्केट की एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 21 किलो पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।


  • दरअसल, फरियादी मनीष की जीएनटी मार्केट स्थित दुकान में अज्ञात बदमाशों ने नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान से करीब 21 किलो पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सिद्धार्थ नामक आरोपी को पकड़ा और उसके साथ चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ के साथ पकड़े गए चारों बालकों में से एक का पूर्व में भी चोरी के अपराधों में शामिल होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।

    Share:

  • इंदौर: स्कीम नंबर-78 में लसुड़िया पुलिस की कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग में दूसरों के बैंक खाते खपाने वाला युवक गिरफ्तार

    Tue Nov 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लेनदेन में दूसरों के बैंक खातों की चेकबुक और एटीएम कार्ड खपाने वाले एक युवक को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर स्कीम नंबर-78 स्थित मुंबई हाउस होटल के सामने खाली मैदान से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 50 कोरे चेक और एटीएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved