img-fluid

Quad की मेजबानी करेगा भारत, अमेरिका और जो बाइडन बेहद खुश, जताई ये उम्मीद

February 29, 2024

वाशिंगटन (Washington)। भारत (India) 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन (Quad summit.) की मेजबानी करेगा, जिसे लेकर अमेरिका (America) काफी उत्साहित है। व्हाइट हाउस (White House) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार शाम एक प्रेस ब्रीफिंग में इस पर बात की। व्हाइट हाइट (White House) की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे (Karin Jean Pierre) ने ब्रीफिंग में कहा कि क्वाड ने पिछले तीन वर्षों में जो सफलता हासिल की है, इससे राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में भी यह गति बरकरार रहेगी। क्वाड की सफलता सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बारे में है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र हों, खुले हों और समृद्ध हों यही क्वाड का साझा दृष्टिकोण है। पियरे ने कहा कि क्वाड इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लाभ पहुंचा रहा है। इसलिए 2024 में भी हम इस प्रगति को जारी रखना चाहते हैं।


I2U2 को लेकर भी जताई प्रतिबद्धता
पियरे ने 12U2 पर भी बात की। ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन 12U2 को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 12U2 का उद्देश्य विज्ञान आधारित समाधानों को आगे बढ़ाना है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा, अंतरिक्ष संचालन, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों का सामाधन करना है। बता दें, 12U2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल है। पियरे ने कहा कि बाइडन चाहते हैं कि हम समूह को जारी रखें।

एच1बी वीजा प्रक्रियाओं पर जताई चिंता
एच1बी वीजा प्रक्रिया से संबंधित चिंताओं पर उन्होंने कहा कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पिछले महीने वीजा से संबंधित एक अंतिम नियम प्रकाशित किया गया था। नियम वीजा प्रक्रिया में सुधार करते हैं। इनमें वैध स्थायी निवासियों के लिए भी कानून बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य हमारे आव्रजन प्रणाली की अखंडता को मजबूत करना और धोखाधड़ी की संभावना को कम करना है। हम वीजा प्रक्रियाओं की सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Share:

  • MP: थाने पहुंचे बच्चे बोले- साहब पापा की आखिरी निशानी साइकिल चोरी हो गई, वापस दिलवा दीजिए

    Thu Feb 29 , 2024
    हरदा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा (Harda) जिले में बैरागढ़ क्षेत्र के सिविल लाइन थाना (police station) में बुधवार को उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब कुछ स्कूली (school) बच्चे (Children) अपनी चोरी गयी साइकिलों (bicycle) की फरियाद लेकर थानेदार के पास आए थे। इस दौरान पास ही की किसी प्राथमिक शाला के करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved