
भोपाल। भाजपा ने बिहार में मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव को भी स्टार प्रचारक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जातिगत फैक्टर के लिहाज से बिहार में लगातार मोहन यादव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे मध्यप्रदेश के साथ बिहार और यूपी में भी दौरे कर चुके हैं।
गौरतलब है कि बिहार में 2024 के लिए लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। यह चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिहार में 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जो इसे भारतीय राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक बनाता है। लोकसभा में चौथी सबसे अधिक सीटें होने की वजह से बिहार में इस बार भी 7 चरणों में चुनाव होने हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved