img-fluid

जापानी बुखार की वैक्सीन लगाने में इंदौर नम्बर वन

March 31, 2024

एक लाख से ज्यादा नाबालिगों को टीका लगाकर मध्यप्रदेश में हम सबसे आगे

इन्दौर से पिछड़ गए भोपाल, सागर, नर्मदापुरम

इंदौर। जापानी बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण के मामले में अपना इंदौर, भोपाल सहित अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए मध्यप्रदेश में नम्बर बन गया है। इंदौर में अभी तक लगभग एक माह में 1 लाख से ज्यादा नाबालिग बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।


  • जिला स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अधिकारी तरुण गुप्ता ने बताया कि पिछले माह 27 फरवरी से मध्यप्रदेश के 4 जिलों में नाबालिगों को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अभी तक 1 साल से लेकर 15 साल के 1 लाख 17 हजार 81 नाबालिग बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण के मामले में इंदौर शहर भोपाल, सागर, नर्मदापुरम जिलों से आगे निकल गया है। मध्यप्रदेश के 4 जिलों में चल रहे टीकाकरण की स्थिति 28 मार्च तक इस प्रकार है।

    शहर………………………टीकाकरण
    इंदौर……………………1,17,081
    भोपाल…………………072039
    सागर…………………..089861
    नर्मदापुरम……………..071586

    परीक्षा के बाद फिर शुरू करेंगे
    इंदौर जिले में 12 लाख 35 हजार नाबालिग बच्चों को वैक्सीन लगाना है। फरवरी-मार्च माह में स्कूली परीक्षाओं का दौर चलता है। परीक्षा खत्म होने के बाद टीकारण और तेजी से किया जाएगा।

    Share:

  • शुरू हुई वाराणसी फ्लाइट, बंद हुई राजकोट उड़ान

    Sun Mar 31 , 2024
    इंदौर। आज से इंदौर (Indore) सहित देश में उड़ानों का नया समर शेड्यूल लागू हो गया है। इस शेड्यूल के लागू होने के साथ ही इंदौर से राजकोट उड़ान बंद हो गई है। दूसरी ओर आज से इंदौर से वाराणसी (Indore to Varanasi) के लिए सीधी उड़ान की शुरुआत हुई। नए शेड्यूल में इंदौर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved