
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के मद्देनदर कांग्रेस (Congress) ने कैंडिडेट की एक और लिस्ट रविवार (14 अप्रैल) को जारी कर दी. कांग्रेस की इस कैंडिडेट लिस्ट (candidate list) में 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है. कन्हैया कुमार बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी को चुनौती देंगे.
वहीं दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट (Ticket) दिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved